Shreyas iyer unwanted record
पहली जीत के लिए तरस गए कैप्टन Shreyas Iyer, मैनचेस्टर में हार के बाद नाम दर्ज हुआ Unwanted Record
Shreyas Iyer Unwanted Record: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला (ENG vs IND 2nd T20) बीते शनिवार, 04 जुलाई को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था जहां हैरी ब्रूक (Harry Brook) की कैप्टेंसी वाली इंग्लिश टीम ने 19 ओवर में 191 रनों का लक्ष्य हासिल करके टीम इंडिया को 4 विकेट से मात दी। गौरतलब है कि मैनचेस्टर में भारत को मिली हार के बाद अब कैप्टन श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के नाम एक बेहद ही शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।
दरअसल, श्रेयस अय्यर भारत के ऐसे एकलौते कैप्टन बन गए हैं जिनकी लीडरशिप में शुरुआती चार मुकाबलों में टीम इंडिया को एक भी जीत नहीं मिली। भारत के 20 साल के T20I इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है। ध्यान दें कि श्रेयस से पहले कुल 14 खिलाड़ियों ने देश की टी20 फॉर्मेट में कैप्टेंसी की और इनमें से 10 कैप्टन ऐसे थे, जिन्होंने तीन या उससे ज्यादा मैचों में कैप्टेंसी का भार संभाला।
Related Cricket News on Shreyas iyer unwanted record
-
तीन दिन के अंदर Ireland से दूसरी बार हारी Team India, कैप्टन Shreyas Iyer के नाम दर्ज हो…
आयरलैंड ने तीन दिन के अंदर भारत को दो टी20 मुकाबले हराकर टी20 सीरीज से 2-0 जीती है। इसी के साथ भारतीय कैप्टन श्रेयस अय्यर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज ...
Cricket Special Today
-
- 06 Jul 2026 09:14