Malki madara unwanted record: Cricket News & Match Updates
4 ओवर में लुटाए 51 रन! एजबेस्टन के मैदान पर Malki Madara की हुई जमकर धुनाई, नाम दर्ज हुआ बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड
Malki Madara Unwanted Record: आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC Women's T20 World Cup 2026) का पहला मुकाबला बीते शुक्रवार, 12 जून को बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था जहां इंग्लैंड क्रिकेट टीम (England Women's Cricket Team) ने 219 रन डिफेंड करके श्रीलंका (Sri Lanka Women's Cricket Team) को 87 रनों से मात दी। गौरतलब है कि इस मुकाबले में श्रीलंका की 25 साल की तेज गेंदबाज़ मल्की मदारा (Malki Madara) ने बेहद खराब गेंदबाज़ी की जिसके कारण उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, मल्की मदारा ने एजबेस्टन के मैदान पर इंग्लैंड के सामने अपने कोटे के चार ओवर में 12.75 की खराब इकोनॉमी से बॉलिंग की और सिर्फ एक विकेट लेकर पूरे 51 रन लुटाए। ध्यान दें कि मल्की द्वारा फेंका गया ये स्पेल ICC महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का दूसरा सबसे महंगा स्पेल है। यही वज़ह है वो शर्मनाक रिकॉर्ड लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। Read More...
Related Cricket News for Malki madara unwanted record - Tesst
Cricket Special Today
-
- 06 Jul 2026 09:14