Advertisement
K nayudu trophy: Cricket News & Match Updates
Advertisement
ईरानी कप : मानसून के कारण वेन्यू शिफ्ट, जानें क्या है इस खिताबी मुकाबले की कहानी?
K Nayudu Trophy: ईरानी कप या ईरानी ट्रॉफी मैच, जिसकी मेजबानी मुंबई को 1 से 5 अक्टूबर तक करनी थी, उसे खराब मानसून के कारण लखनऊ शिफ्ट करना पड़ा। इस कप में मात्र एक मैच खेला जाता है, जो गत रणजी ट्रॉफी विजेता और रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच खेला जाता है। चलिए जानते हैं कि इस ट्रॉफी से जुड़ी क्या कहानी है? और इसकी शुरुआत कब हुई थी?
ईरानी कप भारत का एक घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट है, जो फर्स्ट क्लास फॉर्मेट के तहत खेला जाता है। यह क्रिकेट टूर्नामेंट हर साल वर्तमान रणजी ट्रॉफी विजेता टीम और रेस्ट ऑफ इंडिया टीम ( रणजी ट्रॉफी में अन्य टीमों के दमदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी) के बीच खेला जाता है। रेस्ट ऑफ इंडिया ने इसे 30 बार जीता है, जबकि मुंबई ने इसे 14 बार जीता है।
इसकी शुरुआत वर्ष 1959-60 में हुई थी। उस समय रणजी ट्रॉफी चैंपियनशिप के 25 वर्ष पूरे होने पर इस टूर्नामेंट की नींव रखी गई थी। इसका उद्देश्य घरेलू क्रिकेट को और अधिक रोचक और रोमांचक बनाना था। इस टूर्नामेंट का नाम बीसीसीआई के पूर्व प्रशासक जेडपी ईरानी के नाम पर रखा गया था, जो बीसीसीआई में लंबे समय तक अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष समेत कई अहम पदों पर रहे। Read More...
Related Cricket News for K nayudu trophy - Tesst
29 सितंबर को बेंगलुरु में बीसीसीआई एजीएम: रिपोर्ट
K Nayudu Trophy: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) 29 सितंबर को बेंगलुरु में होगी।
By IANS News • 1 year ago
गिल, राहुल, सूर्या और अय्यर दलीप ट्रॉफ़ी के पहले राउंड की टीमों में शामिल
K Nayudu Trophy: भारतीय चयनकर्ताओं ने दलीप ट्रॉफ़ी के पहले राउंड के लिए बुधवार को टीमों का ऐलान कर दिया है। लाल गेंद से भारतीय घरेलू सीज़न की शुरुआत इसी प्रतियोगिता से होने जा रही है, जो 5 सितंबर से शुरू होगी । दलीप ट्रॉफ़ी के मुक़ाबले आंध्रप्रदेश के अनंतपुर और कर्नाटक के बेंगलुरु में खेले जाएंगे।
By IANS News • 1 year ago
भारत के स्टार क्रिकेटरों की मौजूदगी दलीप ट्रॉफी को बनाएगी खास, इस बार टूर्नामेंट में हैं नई चीजें
K Nayudu Trophy: भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के खिलाड़ी इस समय एक ब्रेक पर हैं। श्रीलंका की धरती पर तीन मैचों की टी20 और वनडे सीरीज के बाद भारत को अब क्रिकेट में अपना अगला मुकाबला 19 सितंबर को खेलना है। 19 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेलेगी।
By IANS News • 1 year ago
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 06 Jul 2026 09:14
Advertisement