First captain century: Cricket News & Match Updates
Harry Brook ने पाकिस्तान के खिलाफ तूफानी शतक ठोककर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, T20WC में ये कारनामा करने वाले पहले कप्तान
इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टी20 वर्ल्ड कप में ऐसा इतिहास रच दिया, जो आज तक कोई कप्तान नहीं कर सका था। पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-8 के मुकाबले में 50 गेंदों में शतक जड़कर ब्रूक टी20 वर्ल्ड कप कप में ये कारनामा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान बन गए। उनकी इस पारी ने न सिर्फ रिकॉर्ड बनाया, बल्कि इंग्लैंड को सेमीफाइनल का टिकट भी दिला दिया।
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 स्टेज के पांचवें मुकाबला में मंगलवार (24 फरवरी) को इंग्लैंड और पाकिस्तान आमने-सामने थी। पल्लेकेले में खेले गए इस मुकाबले में हैरी ब्रूक ने बल्लेबाजी की ऐसी मास्टरक्लास दिखाई, जिसने रिकॉर्ड बुक में उनका नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज कर दिया। पाकिस्तान के खिलाफ नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने उतरे इंग्लैंड के कप्तान ने महज 50 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और 51 गेंदों में 100 रन की ऐतिहासिक पारी खेली। Read More...
Related Cricket News for First captain century - Tesst
Cricket Special Today
-
- 06 Jul 2026 09:14