Advertisement
Fans abused shakib al hasan: Cricket News & Match Updates
Advertisement
VIDEO: शाकिब अल हसन को फैंस ने सरेआम दी गालियां, ग्लोबल टी20 का वीडियो हुआ वायरल
बांग्लादेश में चल रही अराजकता के बीच प्रदर्शनकारियों ने कई क्रिकेटर्स को भी निशाना बनाया। बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मशरफे मुर्तजा के नरैल स्थित घर में भी उपद्रवियों ने आग लगा दी। जबकि लिटन दास के घर को भी आग के हवाले किए जाने की खबरें आईं। वहीं, शाकिब अल हसन बांग्लादेश की परिस्थितियों से दूर कनाडा में ग्लोबल टी-20 लीग खेल रहे हैं लेकिन इसके बावजूद उन्हें फैंस से नफ़रत मिल रही है।
इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि कनाडा में ग्लोबल टी-20 देखने आए कुछ फैंस शाकिब अल हसन को गालियां दे रहे हैं और उनसे बांग्लादेश के संकट पर सवाल पूछ रहे हैं। शेख हसीना वाजेद की अगुआई वाली नेशनल असेंबली के लिए चुने गए 37 वर्षीय शाकिब की अपने देश में अशांति पर ध्यान न देने के लिए आलोचना की गई है। Read More...
Related Cricket News for Fans abused shakib al hasan - Tesst
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 06 Jul 2026 09:14
Advertisement