Advertisement
Pujara breaks brian lara record: Cricket News & Match Updates
Advertisement
चेतेश्वर पुजारा ने तोड़ा ब्रायन लारा का रिकॉर्ड, 66वीं सेंचुरी लगाकर खटखटाया टीम इंडिया का दरवाजा
भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे भरोसेमंद टेस्ट बल्लेबाज़ चेतेश्वर पुजारा टीम में वापसी के लिए पूरा दमखम लगा रहे हैं, फिर चाहे वो काउंटी क्रिकेट में रन बनाना हो या घरेलू क्रिकेट में शतकों का अंबार लगाना हो, वो सेलेक्टर्स को लुभाने का कोई भी मौका नहीं चूक रहे हैं। इसी कड़ी में पुजारा ने घरेलू क्रिकेट में एक और शतक लगाकर ना सिर्फ कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं बल्कि सेलेक्टर्स का ध्यान भी अपनी ओर खींचा है।
पुजारा ने अपने 66वें प्रथम श्रेणी शतक के साथ एक बार फिर से इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है। छत्तीसगढ़ के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के दूसरे दौर के दौरान 21 अक्टूबर, 2024 को उन्होंने अपना 66वां प्रथम श्रेणी शतक लगाया और सबसे अधिक प्रथम श्रेणी शतकों की सूची में दिग्गज ब्रायन लारा को पीछे छोड़ दिया। Read More...
Related Cricket News for Pujara breaks brian lara record - Tesst
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 06 Jul 2026 09:14
Advertisement