Icc cricket world cup 2019: Cricket News & Match Updates
BAS के मालिक ने बांधे धोनी की तारीफों के पुल, कहा- उन्होंने करोड़ों रुपये का कॉन्ट्रैक्ट ठुकरा दिया
इस बात में कोई शक नहीं है कि पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) की गिनती दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों में की जाती है। धोनी जितने बेहतरीन क्रिकेटर है उतने ही अच्छे इंसान भी है। क्रिकेट का सामान बनाने वाली कंपनी BAS के मालिक सोमी कोहली ने धोनी की दरियादिली का खुलासा किया है। सोमी ने बताया कि धोनी ने फ्री में अपने बल्ले पर BAS के स्टिकर लगाए थे। अगर वो चाहते तो वो करोड़ों रुपये की डील भी कर सकते थे। आपको बता दे कि धोनी आखिरी बार भारत के लिए ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 में दिखाई दिए थे। तो आखिरी बार धोनी ने बीएएस कंपनी के बल्ले से ही खेला था। इसी कंपनी ने धोनी के करियर के शुरुआती दिनों में उन्हें स्पॉन्सर किया था।
BAS के मालिक सोमी ने कहा कि, "धोनी ने पैसों का कोई जिक्र नहीं किया। उन्होंने बस इतना कहा, अपने स्टिकर मेरे बल्लों पर लगाओ और उन्हें भेज दो। मैंने उन्हें समझाने की कोशिश की, आप इतने आकर्षक कॉन्ट्रैक्ट को जाने दे रहे हैं। उन्होंने करोड़ों रुपये का कॉन्ट्रैक्ट ठुकरा दिया। मैंने उनकी पत्नी साक्षी, उनके पिता, मां से अनुरोध किया। यहां तक कि रांची के अपने सीए और परमजीत को भी बताया। वर्ल्ड कप से पहले वे सभी उनके घर गए थे लेकिन उन्होंने कहा, नहीं ये मेरा फैसला है।" Read More...