111 run victory: Cricket News & Match Updates
PAK vs AUS: पाकिस्तान ने T20 World Cup से पहले ऑस्ट्रेलिया को दिखाया आईना, 111 रन से रौंदकर सीरीज में किया क्लीन स्वीप
Pakistan vs Australia 3rd T20I Highlights: लाहौर में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में मेजबान टीम ने ऑस्ट्रेलिया को एकतरफा अंदाज में 111 रन से शिकस्त दी। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने तीन मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप भी पूरा किया। बल्लेबाजी में सैम अयूब, बाबर आजम और शादाब खान की आक्रामक पारियों ने मजबूत स्कोर की नींव रखी। इसके बाद गेंदबाजों ने मिलकर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी को पूरी तरह बिखेर दिया। मोहम्मद नवाज ने पांच विकेट झटककर मैच को पूरी तरह पाकिस्तान के पक्ष में मोड़ दिया।
पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला रविवार, 01 फरवरी को गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर में खेला गया। टॉस जीतकर पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन शुरुआत कुछ खास नहीं रही। फखर जमान 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, जबकि कप्तान सलमान आगा (5) भी सस्ते में आउट हो गए। Read More...
Related Cricket News for 111 run victory - Tesst
Cricket Special Today
-
- 06 Jul 2026 09:14