Dewald brevis: Cricket News & Match Updates
हवा में उड़ी BABY AB की हंसी, बाएं हाथ के गेंदबाज़ ने चंद पलों में बदल दी सुहानी कहानी; देखें VIDEO
बेबी एबी डेवाल्ड ब्रेविस (BABY AB) अपने आक्रमक क्रिकेट से दुनिया को दीवाना बना चुके हैं। यह 19 वर्षीय साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज़ फिलहाल टाइटंस के लिए CSA प्रोविंशियल वनडे चैलेंज डिवीजन वन में खेल रहा है। यहां बीते रविवार (11 दिसंबर) को उनका सामना नंद्रे बर्गर (Nandre Burger) के साथ हुआ। इस छोटी जंग के दौरान जहां डेवाल्ड ब्रेविस (Dewald Brevis) ने अपनी प्रतिभा दिखाई, वहीं कुछ पलों में उनकी मुस्कान को बर्गर ने हवा में उड़ा दिया।
दरअसल, यह घटना टाइटंस बनाम वेस्टर्न प्रोविंस के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान घटी जहां टाइटंस के लिए डेवाल्ड ब्रेविस ओपनिंग करने आए। बर्गर वेस्टर्न प्रोविंस के लिए पहला ओवर कर रहे थे और यहां बेबी एबी ने पहली गेंद पर धमाकेदार शुरुआत करते हुए अपने बल्ले का फेस दिखाकर खूबसूरत चौका लगा दिया। इस ओवर में गेंदबाज़ ने 11 रन लुटाए। Read More...