Dewald brevis: Cricket News & Match Updates
WATCH: डेवाल्ड ब्रेविस ने लगाई छक्कों की आतिशबाज़ी, 'नो लुक सिक्स' ने लूटी महफिल
शुक्रवार, 1 फरवरी को सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में प्रिटोरिया कैपिटल्स और एमआई केपटाउन के बीच SA20 का 26वां मैच खेला गया। इस मैच में केपटाउन ने कैपिटल्स को 34 रन से हरा दिया और एमआई के लिए इस मैच में जीत के हीरो रहे रयान रिकेल्टन और डेवाल्ड ब्रेविस। इन दोनों ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया और इनकी पारियों के चलते एमआई केपटाउन ने शुक्रवार को SA20 मुकाबले में प्रिटोरिया कैपिटल्स के खिलाफ निर्धारित 20 ओवरों में 248/4 का विशाल स्कोर बनाया।
रिकेल्टन ने 200 के स्ट्राइक रेट से 45 गेंदों में 90 रन बनाए, जिसमें पांच छक्के और 10 चौके शामिल थे। जबकि ब्रेविस 32 गेंदों में 66 रन बनाकर नाबाद रहे, उन्होंने छह छक्के और तीन चौके लगाए। ब्रेविस के 6 छक्कों को देखकर ना सिर्फ फैंस बल्कि कमेंटेटर्स भी मंत्रमुग्ध हो गए। इन 6 छक्कों में एक नो लुक सिक्स भी शामिल था जिसे आप एक बार नहीं बल्कि बार-बार देखना चाहेंगे। Read More...