Advertisement
T20 world cup 2024: Cricket News & Match Updates
Advertisement
रायडू ने जगज़ाहिर कर दी सूर्या की कमज़ोरी, टी-20 वर्ल्ड कप में कैसे होगी नैय्या पार?
आईपीएल 2024 के 60वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम 16 ओवर्स में 157 रन चेज़ कर रही थी और ऐसे में सूर्यकुमार यादव से एक बार फिर फैंस और उनकी टीम को काफी उम्मीदें थी लेकिन वो इस मैच में 14 गेंदों में सिर्फ 11 रन बनाकर अपना विकेट फेंक गए। उनके आउट होने के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायडू ने सूर्या की कमज़ोरी जगज़ाहिर कर दी और कहा कि सूर्यकुमार यादव को ऑफ स्टंप के बाहर धीमी गेंदों का सामना करने में काफी कठिनाई होती है।
केकेआर के खिलाफ मैच में सूर्या ने आंद्रे रसेल की गेंद पर ऑफ-स्टंप के बाहर से शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन गेंद सीधे रमनदीप सिंह के हाथों में जा गिरी। यादव के आउट होते ही मुंबई की हार भी तय हो गई क्योंकि इसके बाद रनरेट बढ़ता ही चला गया और बाद में बल्लेबाज सिर्फ लक्ष्य के पीछे भागते ही दिखे। Read More...
Related Cricket News for T20 world cup 2024 - Tesst
ऐसे कैसे जीतेंगे टी-20 वर्ल्ड कप ? डरा रहे हैं रोहित और हार्दिक के आंकड़े
आगामी टी-20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम के लिए दो खिलाड़ी परेशानी का सबब बन सकते हैं। ये दो खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि कप्तान रोहित शर्मा और उप कप्तान हार्दिक पांड्या हैं।
By Shubham Sharma • 2 years ago
नए हेड कोच की तलाश में है BCCI, जय शाह बोले- रिअप्लाई कर सकते हैं राहुल द्रविड़
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने खुलासा किया है कि वो नए हेड कोच की तलाश में हैं। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि राहुल द्रविड़ दोबारा से हेड कोच के पद के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
By Shubham Sharma • 2 years ago
VIDEO: 'रोज वर्ल्ड कप जीतने का सपना देखता हूं' मोहम्मद सिराज ने खोला अपना दिल
टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है और इस 15 सदस्यीय टीम में तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज का नाम भी शामिल है।
By Shubham Sharma • 2 years ago
'शुभमन गिल लक्की है कि उनका नाम टी-20 WC के रिजर्व में भी है'
शुभमन गिल को टी-20 वर्ल्ड कप की 15 सदस्यीय टीम में नहीं चुना गया है। वो टीम के साथ रिजर्व खिलाड़ी के रूप में अमेरिका और वेस्टइंडीज जाएंगे।
By Shubham Sharma • 2 years ago
टीम इंडिया की वर्ल्ड कप जर्सी देखकर भड़के फैंस, जमकर उड़ाया मज़ाक
टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी की पहली झलक सामने आ गई है। इस जर्सी को देखकर फैंस काफी भड़के हुए हैं और वो सोशल मीडिया पर काफी मज़ाक भी उड़ा रहे हैं।
By Shubham Sharma • 2 years ago
Rejuvenated Mohammad Amir Back For 'Unfinished Work' At T20 World Cup
Rejuvenated fast bowler Mohammad Amir said he has "unfinished work" at next month's T20 World Cup, 15 years after dazzling as a teenager when Pakistan last lifted the trophy. The 32-year-old, who
By AFP News • 2 years ago
VIDEO: बाबर आज़म से भिड़ गए इमाद वसीम, कैमरे में कैद हो गई बहस
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आज़म और ऑलराउंडर इमाद वसीम का एक वीडियो काफी छाया हुआ है। इस वीडियो में ये दोनों बहस करते हुए दिख रहे हैं।
By Shubham Sharma • 2 years ago
VIDEO: जोफ्रा आर्चर ने स्टंप को नचाया, टी-20 वर्ल्ड कप से पहले भरी हुंकार
टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए जोफ्रा आर्चर को इंग्लैंड की टीम में शामिल किया गया है और आर्चर भी इस टूर्नामेंट के लिए कमर कस चुके हैं। उनका एक वीडियो इस समय काफी वायरल हो रहा है।
By Shubham Sharma • 2 years ago
Pat Cummins ने कर दी भविष्यवाणी, बोले - 'T20 WC 2024 का सेमीफाइनल खेलेगी ऑस्ट्रेलिया और...'
पैट कमिंस ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उनका मानना है कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ऑस्ट्रेलिया पक्का सेमीफाइनल खेलने वाली है।
By Nishant Rawat • 2 years ago
T20 World Cup 2024 पर बड़ा खतरा ! वेस्टइंडीज को मिली आतंकी हमले की धमकी
टी-20 वर्ल्ड कप 2024 1 जून से अमेरिका औऱ वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेला जाएगा। क्रिकबज की खबर के अनुसार उत्तरी पाकिस्तान से इस टूर्नामेंट को लेकर कैरेबियन देशों में आतंकी हमले की धमकियां मिली है। हालांकि क्रिकेट...
By Saurabh Sharma • 2 years ago
इंडिया के खिलाफ खेलने के लिए छोड़ा था इंडिया, अब USA ने भी नकार दिया
यूएसए ने आगामी टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में उन्मुक्त चंद को शामिल नहीं किया गया है जिसके बाद उनका भारत के खिलाफ खेलने का सपना अधूरा ही रह गया है।
By Shubham Sharma • 2 years ago
T20 World Cup 2024 के लिए अमेरिका टीम की घोषणा, न्यूजीलैंड के लिए 3 वर्ल्ड कप खेलने वाले ऑलराउंडर को मिली जगह
अमेरिका ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में ऑलराउंडर कोरी एंडरसन (Corey Anderson) को शामिल किया गया है, जिन्होंने न्यूजीलैंड के लिए 2015 वनडे वर्ल्ड कप और 2014,2016 टी-20...
By Saurabh Sharma • 2 years ago
T20 World Cup 2024 के लिए अंपायरों औऱ मैच रेफरी की घोषणा, भारत के 2 अंपायर लिस्ट में शामिल
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने जून में अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के पहले राउंड के लिए 26 मैच ऑफिशियल्स का ऐलान कर दिया है। इस टूर्नामेंट के नौंवे एडिशन के लिए 20 अंपायर और 6 मैच...
By Saurabh Sharma • 2 years ago
VIDEO: टी-20 वर्ल्ड कप में सेलेक्शन ना होने पर रियान पराग ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'लोग तो कहते थे कि मैं आईपीएल....'
आईपीएल 2024 में रियान पराग का बल्ला जमकर रन बरसा रहा है और ये सिलसिला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में भी जारी रहा। हालांकि, पराग के अर्द्धशतक के बावजूद राजस्थान ये मैच एक रन से हार गया।
By Shubham Sharma • 2 years ago
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 06 Jul 2026 09:14
Advertisement