Most sixes mi: Cricket News & Match Updates
लगातार 14वीं बार 25+ रन बनाकर सूर्या ने टी20 में रचा इतिहास, IPL में तेंदुलकर का रिकॉर्ड भी तोड़ा
सूर्यकुमार यादव ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वो क्यों टी20 क्रिकेट के बादशाह माने जाते हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने लगातार 14वीं बार 25+ रन बनाकर टी20 क्रिकेट में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। इसी पारी के दौरान उन्होंने आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। सूर्या अब एक ही सीज़न में मुंबई के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ भी बन गए हैं।
मुंबई इंडियंस के लिए IPL 2025 एक बार फिर सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाज़ी का सीजन बन गया है। सोमवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ उन्होंने बल्ले से इतिहास रच दिया। सूर्या ने 39 गेंदों पर 57 रन की पारी खेलते हुए इस सीजन में अपने 640 रन पूरे किए और MI के लिए किसी एक सीजन में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए। इससे पहले ये रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था, जिन्होंने 2010 में 618 रन बनाए थे। Read More...