Jemimah rodrigues: Cricket News & Match Updates
वेस्टइंडीज की महिला क्रिकेटर शकेरा सेलमन भारतीय क्रिकेटर जेम्मिहा रोड्रिगेज से हुई प्रभावित !
मेलबर्न, 25 फरवरी| वेस्टइंडीज की शकेरा सेलमन का मानना है कि भारतीय टीम की महिला बल्लेबाज जेम्मिहा रोड्रिगेज एक बेहतरीन क्रिकेटर हैं जिन्होंने कम उम्र में काफी प्रभावित किया है।
रोड्रिगेज ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर सेलमन के साथ अपनी 13 साल की एक फोटो साझा की है। छह साल बाद यह दोनों खिलाड़ी आस्ट्रेलिया में महिला टी-20 विश्व कप में खेल रही हैं।
बारबाडोस की रहने वाली इस तेज गेंदबाज ने 2008 में अपना टी-20 पदार्पण किया था। तब रोड्रिगेज सात साल की थीं।
रोड्रिगेज की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो, मैं इस बात से बेहद खुश महसूस कर रही हूं कि मैं किसी को प्रेरित कर सकी और जेम्मिाह काफी प्रभावित हुई हैं।"
उन्होंने कहा, "वह बेहतरीन क्रिकेटर हैं और यह देखना काफी दिलचस्प है कि जिस लड़की से मैं दस साल पहले मिली थी वो अब विश्व स्तर पर अपना दमखम दिखा रही है।"
उन्होंने कहा, "मेरा मुख्य लक्ष्य हमेशा प्रेरित करना और मदद करना होता है। मैं जब भी घर जाती हूं तो मैं खिलाड़ियों की मदद करने की कोशिश करती हूं और जब भी मौका मिलता है अन्य खिलाड़ियों को बारबाडोस बुलाती हूं।"
यह दोनों खिलाड़ी हालांकि विश्व कप के ग्रुप चरण में आमने-सामने नहीं हो सकेंगी क्योंकि भारत को ग्रुप-ए में रखा गया है जबकि विंडीज को ग्रुप-बी में, लेकिन दोनों नॉकआउट दौर में जरूर एक दूसरे के सामने हो सकती हैं।
भारतीय महिला टीम ने टी-20 विश्व कप में अभी तक अपने दोनों मैच जीते हैं। पहले मैच में भारत ने आस्ट्रेलिया को हराया था तो वहीं दूसरे मैच में बांग्लादेश को मात दी थी। भारत को तीसरे मैच में गुरुवार को न्यूजीलैंड का सामना करना है।
Related Cricket News for Jemimah rodrigues - Tesst
'Jemimah Rodrigues a really good cricketer, has impressed a lot'
स्मृति मंधाना ने आईसीसी T20I रैकिंग में मारी बड़ी छलांग, देखें टॉप -10 बल्लेबाजों में हुए क्या फेरबदल
T20 WC opener against Aus one of my most important games: Rodrigues
भारतीय महिला क्रिकेटर जेम्मिाह रोड्रिगेज को भरोसा, महिला टीम टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचेगी !
Rodrigues confident India will make it to T20 WC final
महिला टी-20 रैंकिंग में जेम्मिाह, रोड्रिग्वेज को फायदा, इस नंबर पर पहुंचे !
Jemimah Rodrigues, Shafali Verma advance in women's T20I Rankings
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने तीसरे T20I में वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराया,सीरीज में बनाई अजेय बढ़त
Indian women beat West Indies by 7 wickets in 3rd T20I
Mandhana, Rodrigues help India win ODI series against West Indies
WATCH: कप्तान हरमनप्रीत कौर के लिए साथी क्रिकेटर जेम्मिाह, हर्लिन ने बनाया रैप
Rodrigues, Mandhana advance in women's T20I rankings
India womens squad announced for T20I women's tri-series
Cricket Special Today
-
- 06 Jul 2026 09:14