Ollie robinson: Cricket News & Match Updates
ENG vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले 2 टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम की घोषणा,धाकड़ गेंदबाज की हुई वापसी
England vs South Africa Test 2022:इंग्लैंड ने मंगलवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों के लिए 14 सदस्यीय टीम की घोषणा की, जिसमें फिट ओली रॉबिन्सन (Ollie Robinson) की वापसी हुई है। दोनों देश तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेंगे। मार्च में वेस्टइंडीज दौरे के बाद रॉबिन्सन पहली बार टीम में लौट रहे हैं। पीठ की चोट ने गेंदबाज को बाहर रहने पर मजबूर कर दिया था, लेकिन उन्होंने हाल ही में काउंटी चैम्पियनशिप में ससेक्स के लिए प्रदर्शन किया था। 28 वर्षीय गेंदबाज ने जेमी ओवरटन की जगह 14 सदस्यीय टीम में वापसी की।
बेन फोक्स भी भारत के खिलाफ पांचवें टेस्ट मैच से बाहर होने के बाद टीम का हिस्सा हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम टेस्ट के दौरान कोरोना संक्रमित हो गए थे और भारत के खिलाफ पुनर्निर्धारित टेस्ट के लिए समय पर ठीक होने में विफल रहे थे। Read More...