Saud shakeel: Cricket News & Match Updates
Saud Shakeel ने इंग्लैंड में कराई पाकिस्तान की फजीहत, DRS लेने में की देरी और खो दिया विकेट; देखें VIDEO
Saud Shakeel Viral Video: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला (ENG vs PAK 1st Test) लीड्स के हेडिंग्ले स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां मुकाबले के पहले दिन पाकिस्तान 48.1 ओवर ही मैदान पर टिक पाया और 171 रन बनाकर ऑलआउट हुआ। गौरतलब है कि इसी बीच सऊद शकील (Saud Shakeel) ने बीच मैदान पर पाकिस्तान की फजीहत कराई और DRS लेने में देरी करते हुए अपना विकेट खो दिया।
दरअसल, ये पूरी घटना पाकिस्तान की पहली पारी के 36वें ओवर में घटी। इंग्लैंड के लिए ये ओवर तेज गेंदबाज़ ओली रॉबिन्सन करने आए थे जिन्होंने अपनी पांचवीं गेंद पर सऊद शकील को फंसाया। रॉबिन्सन की ये गेंद ऑफ स्टंप के बाहर से अंदर की ओर आई जिसे खेलते हुए पाकिस्तानी बल्लेबाज़ चकमा खा गया और वो बॉल सीधा उनके पैड पर लगी। इसके बाद होना क्या था। इंग्लैंड ने जोरदार अपील की और अंपायर अल्लाहुद्दीन पालेकर ने भी अपनी उंगली उठाकर बल्लेबाज़ को आउट दे दिया। Read More...