Ms dhoni: Cricket News & Match Updates
'जब माही भाई थे मैं और चहल साथ खेलते थे', 'थाला धोनी' को मिस कर रहे हैं कुलदीप यादव
टीम इंडिया के स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने पिछले छह महीनों में केवल एक टेस्ट और दो वनडे खेले हैं। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एम एस धोनी के चले जाने के बाद कुलदीप यादव लगातार टीम से बाहर रहे हैं और गेंदबाजी में भी स्ट्रगल करते हुए नजर आए हैं। इस बीच द इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत के दौरान कुलदीप यादव ने धोनी को मिस करने के सवाल पर दिल खोलकर बातचीत की है।
कुलदीप यादव ने कहा, 'कभी-कभी मुझे माही भाई का मार्गदर्शन याद आता है। वह बहुत ज्यादा अनुभवी हैं। वह विकेट के पीछे से हमारा मार्गदर्शन करते थे और कुछ ना कुछ कहते रहते थे! मैं उनके अनुभव को याद करता हूं। ऋषभ अभी नया है वह जितना अधिक खेलेगा उतना ही अधिक इनपुट वह भविष्य में विकेट के पीछे से गेंदबाजों को देगा। मुझे हमेशा लगा कि हर गेंदबाज को एक साथी की जरूरत होती है जो दूसरे छोर से मदद कर सके।' Read More...