Ajinkya rahane: Cricket News & Match Updates
रोहित, रहाणे की पारियों से टीम इंडिया ने की धमाकेदार वापसी,पहले दिन बनाए 224/3
रांची, 19 अक्टूबर| सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (नाबाद 117) ने दमदार शतक लगाते हुए शनिवार को यहां झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच के पहले दिन शनिवार को खराब शुरूआत के बाद भारतीय पारी को संभाल लिया। भारत ने दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी पहली पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 224 रन बना लिए हैं। अजिंक्य रहाणे ने भी रोहित का अच्छा साथ दिया और वह 83 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं। दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिए अबतक 185 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
रोहित ने अब तक 164 गेंदों का सामना किया है, जिसमें उन्होंने 14 चौके और चार छक्के लगाए हैं। इसके साथ ही रोहित कसी एक टेस्ट सीरीज में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रहाणे ने 135 गेंदों पर अब तक 11 चौके और एक छक्का लगाया है। Read More...