Yuzvendra chahal: Cricket News & Match Updates
युजवेंद्र चहल ने जीता दिल, उड़ीसा ट्रेन एक्सीडेंट में पीड़ितों की मदद के लिए डोनेट की इतनी रकम
Yuzvendra Chahal, Odisha Train Accident: ओडिशा के बालासोर जिले में हुए भयानक ट्रेन एक्सिडेंट ने पूरे देश को हिला डाला है। बीते शुक्रवार (2 मई) शाम को कोरोमंडल एक्सप्रेस और बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन पटरी से उतर गई और एक मालगाड़ी से टकरा गई। इस भयानक टक्कर के चलते रेलगाड़ियों के तो परखच्चे उड़े ही साथ ही साथ ही सैंकड़ों जानें भी चली गई। इस दुर्घटना के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज़ युजवेंद्र चहल ने बड़ा दिल और इंसानियत का परिचय देकर लोगों की मदद के लिए अपने कदम आगे बढ़ाए हैं।
दरअसल, इस दुख के समय में युजवेंद्र चहल ने आगे आकर पीड़ित परिवारों की मदद की है। चहल ने हाल ही में 'स्काउट' गेमिंक चैनल द्वारा ओडिशा ट्रेन दुर्घटना के लिए आयोजित किए गए स्ट्रीम पर 1 लाख रुपये का डोनेशन किया। यही वजह है अब हर कोई चहल की खूब तारीफ कर रहा है। बता दें कि सिर्फ युजवेंद्र चहल ने ही नहीं, बल्कि पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी पीड़ित परिवारों की मदद के लिये कमद बढ़ाए हैं। सहवाग ने साफ कर दिया है कि दुर्घटना में अपने माता-पिता को खो चुके पीड़ित बच्चों को वह अपने बोर्डिंग स्कूल में मुफ्त शिक्षा देंगे। Read More...