Yuzvendra chahal: Cricket News & Match Updates
हार्दिक पांड्या ये बड़ी गलती ना करते, तो शायद टीम इंडिया ना हारती
वेस्टइंटीज ने रविवार (6 अगस्त) को गुयाना में खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में भारत को 2 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीज ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है और अब भारत को सीरीज जीतने के लिए बाकी बचे तीनों मैच जीतने होंगे। इस मैच में एक समय भारतीय टीम ने मैच में वापसी कर ली थी लेकिन कप्तान हार्दिक पांड्या ने एक ऐसी नादानी कर दी जिसने भारतीय टीम को हार का कड़वा घूंट पीने पर मज़बूर कर दिया।
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 152 रन बनाए थे और वेस्टइंडीज को जीत के लिए 153 रनों का लक्ष्य दिया। पहले ही ओवर में दो विकेट गंवाने के बाद वेस्टइंडीज ने मैच में वापसी कर ली और 18.5 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। हालांकि, वेस्टइंडीज की पारी के 16वें ओवर में 3 विकेट गिर गए और भारतीय़ टीम ने युजवेंद्र चहल की बदौलत मैच में वापसी कर ली थी। Read More...