Yuzvendra chahal: Cricket News & Match Updates
कौन है ये मिस्ट्री मैन जिसने कोहली के सामने कर दी युजवेंद्र चहल की धुनाई; देखें VIDEO
33 वर्षीय युजवेंद्र चहल वेस्टइंडीज टूर पर इंडियन टीम की वनडे और टी20 स्क्वाड का हिस्सा हैं, लेकिन वनडे सीरीज में अब तक उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली है। हालांकि इसी बीच सोशल मीडिया पर चहल का एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिसके कारण वह सुर्खियों में आ चुके हैं। दरअसल, इस वीडियो में चहल को एक मिस्ट्री मैन विराट कोहली और जयदेव उनादकट के सामने कभी गर्दन से पकड़ता तो कभी घुसे मारता दिख रहा है। फैंस के मन में यह सवाल है कि आखिर यह मिस्ट्री मैन है कौन? अगर आपके मन में भी यही सवाल है तो बता दें कि यह मिस्ट्री मैन कोई और नहीं बल्कि कप्तान रोहित शर्मा हैं।
जी हां, रोहित शर्मा ही वह शख्स हैं जो विराट कोहली और जयदेव उनादकट के सामने चहल की धुनाई करते कैमरे में कैद हुए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में चहल, विराट कोहली और जयदेव उनादकट के साथ बैठे नजर आ रहे हैं। इसी बीच चहल के बगल में बैठा एक शख्स उन्हें पहले चाटा मारता है और फिर गर्दन से पकड़कर पीठ पर थप्पड़ और घुसे मारना शुरू कर देता। Read More...