Virat Kohli
ऐतिहासिक जीत को लेकर विराट कोहली का आया ऐसा खास बयान, नई पहचान मिलेगी भारतीय क्रिकेट को
7 जनवरी। आस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम की जीत के 71 साल के इंतजार को खत्म करने वाले कप्तान विराट कोहली का कहना है कि इस ऐतिहासिक जीत से उनकी टीम को एक नई पहचान मिलेगी। वेबसाइट 'ईएसपीएन' की रिपोर्ट के अनुसार, कोहली ने इसके साथ ही इस जीत को अपने करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि बताया।
उल्लेखनीय है कि कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने आस्ट्रेलिया को 71 साल बाद उसी के घर में खेली गई टेस्ट सीरीज में 2-1 से हराकर नया इतिहास रचा है।
एक संवाददाता सम्मेलन में कोहली ने कहा, "इस जीत को मेरी उपलब्धियों की सूची में सबसे ऊपर होना चाहिए। हमने 2011 में विश्व कप का खिताब जीता था और मैं उस समय भारतीय टीम में सबसे युवा खिलाड़ी था। मैंने लोगों को उस जीत के बाद अपने आसपास भावुक होते हुए देखा था लेकिन मुझे उनकी भावुकता महसूस नहीं हुई लेकिन हमने जो यहां हासिल किया है वह पहले कभी हासिल नहीं किया। यह जीत हमें एक भारतीय टीम के रूप में अलग पहचान देगी।"
भारतीय टीम ने 71 साल के दौरान करीब 13 कप्तानों के नेतृत्व में आस्ट्रेलिया का दौरा किया लेकिन उसे जीत के पोडियम तक कोहली ने पहुंचाया है। ऐसे में आस्ट्रेलिया को उसी के घर में हराने वाले कोहली पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं। वह ऐसा करने वाले पहले एशियाई कप्तान भी बन गए हैं।
सिडनी में ही 2015 में जनवरी में ही कोहली को भारत की टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया था। कोहली ने कहा, "हमारे पास सबसे अहम चीज थी, खुद पर विश्वास। दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में हमारे अंदर यहीं विश्वास था। अब हमारे पास उस विश्वास के परिणाम भी हैं। यह आपके अंदर की उठने वाली आवाज से नहीं, बल्कि एक टीम के तौर पर आपके विश्वास की बात है। एक टीम ही उसके कप्तान को अच्छा बनाती है। मैं इस टीम का हिस्सा बनकर गर्व महसूस कर रहा हूं। ऐसे खिलाड़ियों का नेतृत्व करना मेरे लिए सम्मान और गर्व की बात है।"
Related Cricket News on Virat Kohli
-
देखिए कैसे जीत का जश्न विराट ने अपनी खूबसूरत वाइफ अनुष्का शर्मा के साथ इस तरह से मनाया
7 जनवरी। विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने 71 साल के उस इंतजार को खत्म किया है, जो 1947 में आस्ट्रेलिया के पहले दौरे से शुरू हुआ था। ...
-
Proud of my love Virat Kohli, Anushka on India's maiden series win in Australia
Sydney, Jan 7 (CRICKETNMORE): Actress Anushka Sharma is over the moon after the historic series win of the Indian cricket team in Australia. She says she is proud of her ...
-
My best achievement, says Virat Kohli after historic win
Sydney, Jan 7 (CRICKETNMORE): After India scripted history by winning its first series on Australian soil, edging past the hosts 2-1, an elated Virat Kohli termed the victory as his ...
-
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इतिहास रचने के बाद कोहली ने इन 4 खिलाड़ियों को दिया जीत का श्रेय
7 जनवरी। विराट कोहली ने मैच के बाद कहा कि ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतना उनके करियर का अबतक का सबसे बड़ी उपलब्धी है। इसके साथ - साथ कोहली ने ...
-
ऐतिहासिक जीत के बाद विराट कोहली का दिल जीतने वाला बयान, इस जीत को बताया महान जीत
7 जनवरी। भारतीय क्रिकेट टीम ने नए साल की शुरुआत ऐतिहासिक जीत के साथ की है। आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई चार टेस्ट मैचों की सीरीज को भारत ने 2-1 ...
-
RECORD: ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने वाली दुनिया की 5वीं टीम बनी टीम इंडिया
सिडनी, 7 जनवरी (CRICKETNMORE)| भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर जारी चौथे और आखिरी टेस्ट मैच के पांचवें दिन का खेल बारिश के कारण रद्द हो गया ...
-
विराट कोहली या सचिन तेंदुलकर, हार्दिक पांड्या,केएल राहुल ने बताया कौन है बेहतर बल्लेबाज,जानिए
7 जनवरी,(CRICKETNMORE)। विराट कोहली ने जब से भारतीय टीम के लिए लगातार रन बनाना शुरु किया तब से उनकी तुलना महान सचिन तेंदुलकर से की जाने लगी। जब भारतीय खिलाड़ी ...
-
भारत ने जैसे ही ऑस्ट्रेलिया को फॉलोऑन दिया वैसे ही 30 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में घटित हुआ…
6 जनवरी। आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने भारत के खिलाफ जारी चौथे और अंतिम टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को अपनी पहली पारी में 300 रनों का स्कोर खड़ा किया। स्कोरकार्ड ...
-
WATCH सिडनी टेस्ट के तीसरे दिन विराट कोहली ने अपने इस व्यवहार से जीत लिया हर किसी का…
5 जनवरी। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच यहां सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार का खेल खराब रोशनी के कारण रूक ...
-
WATCH सिडनी टेस्ट में कोहली ने अंपायर से अचानक से गेंद छीन लिया और करने लगे इस तरह…
3 जनवरी। चेतेश्वर पुजारा (130) की नाबाद शतकीय पारी के दम पर भारत ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच के पहले दिन गुरुवार का खेल समाप्त होने तक अपनी ...
-
4th Test: Pujara ton boosts India on Day 1
Sydney, Jan 3 (CRICKETNMORE): Cheteshwar Pujara came up with a typically gritty century as India posted 303/4 in their first innings at stumps on the opening day of the fourth ...
-
STATS ALERT: चेतेश्वर पुजारा ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड,ऐसा करने वाले भारत के 5वें बल्लेबाज बने
3 जनवरी,(CRICKETNMORE)। टीम इंडिया के मिस्टर भरोसेमंद चेतेश्वर पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे चौथे और आखिरी टेस्ट मैच में एक अनोखा रिकॉर्ड अपने ...
-
विराट कोहली ने बनाया WORLD RECORD,सबसे तेज 19000 इंटरनेशनल रन के मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा
3 जनवरी,(CRICKETNMORE)। मौजूदा समय मे दुनिया के बेस्ट बल्लेबाज और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले जा रहे चौथे और आखिरी टेस्ट ...
-
IND vs AUS: चौथे टेस्ट से पहले विराट कोहली ने दिया बड़ा बयान,धोनी को भी किया ऐसे याद
सिडनी, 2 जनवरी (CRICKETNMORE)| भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के साथ यहां सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर गुरुवार से शुरू होने जा रहे चौथे और आखिरी टेस्ट मैच में इतिहास रचने ...
Cricket Special Today
-
- 08 Jun 2026 08:38
-
- 07 Jun 2026 11:35