Suryakumar yadav: Cricket News & Match Updates
IPL 2023: MI के खिलाफ मिली हार के बाद GT के कप्तान हार्दिक ने कहा- एक ग्रुप के रूप में हम अच्छा प्रदर्शन करने में हो गए फेल
आईपीएल 2023 के 57वें मैच में मुंबई इंडियंस ने सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के ताबड़तोड़ शतक की मदद से गुजरात टाइटंस को 27 रन से मात दी। इस मैच में गुजरात के राशिद खान (Rashid Khan) ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन दिखाया लेकिन टीम को जीत दिल पाने में कामयाब नहीं हो पाए। इस मैच में मिली हार के बाद गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने कहा, "एक ग्रुप के रूप में हम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए।
हार्दिक ने मैच के बाद कहा, "लगा कि हमारी टीम से ही वह (राशिद) ही है। उन्होंने जिस तरह से बल्लेबाजी की, जिस तरह से गेंदबाजी की, वह जबरदस्त था। ज्यादा कोशिश नहीं करनी है (इस नतीजे के बाद)। एक ग्रुप के रूप में हम अच्छा नहीं कर पाए। गेंदबाजी में भी हम काफी सपाट रहे। स्पष्ट योजनाएँ नहीं थीं या अमल नहीं किया। विकेट काफी सपाट था लेकिन मुझे लगा कि हमने 25 रन अतिरिक्त दे दिए। (सूर्यकुमार के शतक पर) टी20 क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक। उनके बारे में काफी बोल चुके हैं। टी20 क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक। मैं केवल फ़ील्ड सेट कर सकता हूँ। पांच विकेट गंवाकर फिर आखिरी 10 ओवर में 129 रन बनाए।" Read More...