Suryakumar yadav: Cricket News & Match Updates
एबी डी विलियर्स से भी बेहतर... विकेटकीपर के ऊपर से जड़ दिया सूर्यकुमार यादव ने हैरतअंगेज छक्का; देखें VIDEO
मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव मिस्टर 360 डिग्री के नाम से जाने जाते हैं। यह दाएं हाथ का खिलाड़ी मैदान के किसी भी कोने में छक्के-चौके लगाने की काबिलियत रखता है और एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिला। आईपीएल 2023 के एलिमिनेटर मैच में सूर्यकुमार यादव ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 33 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने दो छक्के लगाए। यह दोनों ही छक्के बेहद ही हैरतअंगेज थे, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
SKY ने 20 गेंदों पर 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 33 रनों की पारी खेली। इस बीच उन्होंने मुंबई इंडियंस की पारी के 5वें ओवर में यश ठाकुर की गेंद पर अपना बल्ला घुमाकर गेंदबाज़ नहीं, बल्कि विकेटकीपर के ऊपर छक्का जड़ दिया। यह गेंद 65 मीटर की दूरी प्राप्त करके बाउंड्री के बाहर गई। सूर्यकुमार यादव का यह शॉट देखकर विकेटकीपर निकोलस पूरन पूरी तरह हैरत में दिखे। Read More...