Suryakumar yadav: Cricket News & Match Updates
पार्थिव पटेल ने चुनी IPL 2023 की बेस्ट प्लेइंग इलेवन, विराट कोहली को नहीं किया टीम में शामिल
Parthiv Patel Picks IPL 2023 Best Playing XI: भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर पार्थिव पटेल (Parthiv Patel) ने आईपीएल 2023 (IPL 2023) सीजन की बेस्ट प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है। क्रिकेट फैंस पार्थिव पटेल के द्वारा चुनी गई टीम देखकर थोड़े हैरान हो सकते हैं, क्योंकि इस टीम में उन्होंने अपने कप्तान के तौर पर रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी या हार्दिक पांड्या को नहीं चुना है। पार्टिव ने बतौर कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) का चुनाव किया है।
पूर्व क्रिकेटर ने जियो सिनेमा पर बातचीत करते हुए अपनी बेस्ट टीम का नाम लिया। उन्होंने कहा, 'मैंने ओपनर के तौर पर शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल को चुना है और नंबर तीन पर सूर्यकुमार यादव को रखा है। मैंने हेनरिक क्लासेन और अक्षर पटेल को भी टीम में रखा है, क्योंकि यह दोनों ही खिलाड़ी ऐसी टीम में खेल रहे थे जिसमें दूसरे खिलाड़ियों ने प्रदर्शन नहीं किया। इन खिलाड़ियों ने जिम्मेदारी ली, इसलिए मैंने क्लासेन और अक्षर को रखा है।' Read More...