Sunrisers hyderbad: Cricket News & Match Updates
140kph की स्पीड से उमरान ने हार्दिक को मारी बॉल, बौखलाए हार्दिक ने ऐसे लिया बदला; देखें VIDEO
Hardik Pandya vs Umran Malik: आईपीएल सीज़न 15 में सोमवार (11 अप्रैल) को गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में गुजरात टाइटंस ने पावरप्ले के दौरान 51 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे, जिस वजह से कप्तान हार्दिक पांड्या को मैदान पर जल्दी ही उतरना पड़ा। हार्दिक के ग्राउंड पर उतरने के बाद इस विस्फोटक बल्लेबाज़ का सामना गन गेंदबाज़ उमरान मलिक से हुआ। जिस घटना का वीडियो अब वायरल हो रहा है।
इस मैच में हार्दिक पांड्या साई सुदर्शन के आउट होने के बाद मैदान पर उतरे थे। सनराइजर्स के खिलाफ हार्दिक ने अपनी इनिंग की दूसरी ही बॉल पर यॉर्कर किंग नटराजन को चौका जड़ते हुए अपने इरादे साफ कर दिए थे। इस मैच में हार्दिक पांड्या काफी शानदार फॉर्म में नज़र आ रहे थे, लेकिन जब उनके सामने उमरान मलिक आए तब इस गन गेंदबाज़ ने हार्दिक को 140kph की स्पीड से बाउंसर डालते हुए हक्का-बक्का कर दिया। ये बॉल सीधा हार्दिक के हेलमेट पर जाकर लगी थी, जिस वज़ह से वह भौचक्के रह गए थे। Read More...