Reeza hendricks: Cricket News & Match Updates
डी कॉक-हेंड्रिक्स की तूफानी पारी से SA ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड,T20I इतिहास में ऐसा करने वाली पहली टीम बनीं
Highest Score in Powerplay in T20Is: साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम ने रविवार (26 मार्च) को सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में अनोखा रिकॉर्ड बना दिया। क्विंटन डी कॉक और रीजा हेंड्रिक्स की जोड़ी ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए पावरप्ले के 6 ओवरों में बिना विकेट खोये 102 रन बना डाले। एक टी-20 इंटरनेशनल मैच में पावरप्ले में अब तक बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। साउथ अफ्रीका दुनिया की पहली टीम है जिसने पावरप्ले में 100 से ज्यादा रन बनाए हैं।
इससे पहले पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के नाम था। वेस्टइंडीज ने 2021 में श्रीलंका टीम के खिलाफ पावरप्ले के 6 ओवर में 98 रन बनाये थे। डी कॉक ने रीजा हेंड्रिक्स ने मिलकर 10.5 ओवर में रिकॉर्ड 152 रन जोड़े। हेंड्रिक्स ने 28 गेंदों में 11 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 68 रन की पारी खेली। Read More...