Ms dhoni: Cricket News & Match Updates
IPL 2023: धोनी रिव्यू सिस्टम हुआ फेल, देखकर उतर गया माही का चेहरा
इस बात में कोई शक नहीं है कि एमएस धोनी (MS Dhoni) क्रिकेट गेम को अच्छे से समझते है। इसकी झलक वो मैचों के दौरान ऑन-फील्ड दिखा देते है। वहीं उनके द्वारा लिए गए DRS ज्यादातर सही जाते है इसलिए फैंस ने DRS को 'धोनी रिव्यू सिस्टम' करार दिया है। हालांकि, गुरुवार को चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान द्वारा राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ लिया गया DRS गलत साबित हुआ। इस चीज को देखकर उनके फैंस हैरान हो गए थे।
आईपीएल 2023 के 37वें मुकाबले के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान द्वारा लिया गया DRS बेकार चला गया। इस मैच का चौथा ओवर करने महीश तीक्षणा आये। तीक्षणा की तीसरी गेंद स्टंप्स पर शॉर्ट लेंथ पर डाली। जायसवाल ने गेंद को स्वीप करने की कोशिश की, लेकिन वह पूरी तरह से चूक गए गेंद पैड पर जाकर लग गयी। इसके तुरंत बाद तीक्षणा और धोनी ने एलबीडब्लू की अपील की, लेकिन अंपायर ने अपनी उंगली नहीं उठाई। Read More...