Ms dhoni: Cricket News & Match Updates
'जैसा गुरु वैसा शिष्य' आंखों में आंखें डालकर ईशान किशन ने किया लिविंगस्टोन को आउट; देखें VIDEO
Ishan Kishan Video: मुंबई इंडियंस के युवा स्टार बल्लेबाज़ ईशान किशन (Ishan Kishan) महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को फॉलो करते हैं। ईशान भी एमएस धोनी की तरह एक विकेटकीपर बैटर हैं और धोनी को देखकर सीखते हैं। पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मुकाबले में ईशान में धोनी की झलक देखने को मिली। इस मैच में उन्होंने विकेट के पीछे से विपक्षी टीम के सबसे आक्रमक बल्लेबाज़ लियाम लिविंगस्टोन को स्टंप आउट किया।
यह घटना पंजाब किंग्स की इनिंग के 10वें ओवर में घटी। लियान लिविंगस्टोन 10 रन बनाकर बल्लेबाज़ी कर रहे थे और मुंबई इंडियंस के लिए यह ओवर करने आए थे अनुभवी गेंदबाज़ पीयूष चावला। एमआई के लिए यह बेहद जरूरी था कि वह लिविंगस्टोन का विकेट जल्द से जल्द हासिल करें क्योंकि वह वानखेड़े की बैटिंग फ्रेंडली पिच पर मुंबई इंडियंस के गेंदबाज़ों के काल बन सकते थे। Read More...