Ms dhoni: Cricket News & Match Updates
IPL 2023: आयुष बडोनी की मेहनत पर फिरा पारी, बारिश के कारण रद्द हुआ LSG vs CSK मैच
IPL 2023 का 45वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच बुधवार (03 मई) को इकाना स्टेडियम में खेला गया था जो कि बारिश के कारण रद्द हो चुका है। इस मैच में एमएस धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया था जिसके बाद सुपर जायंट्स की टीम ने 20 ओवर में आयुष बडोनी की अर्धशतकीय पारी के दम पर 19.2 ओवर में 125 रन स्कोरबोर्ड पर टांगे थे। दोनों ही टीमों को एक-एक अंक मिला है।
बडोनी की मेहनत पर फिरा पानी: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ युवा बल्लेबाज़ आयुष बडोनी ने एक मुश्किल पिच पर शानदार बल्लेबाज़ी की। उन्होंने 33 गेंदों पर 2 चौके और 4 छक्के लगाकर 59 रनों की पारी खेली। हालांकि उनके अलावा टीम का कोई भी दूसरा बल्लेबाज़ ज्यादा रन नहीं बना सके। इन सब के बावजूद बडोनी की मेहनत पर पानी फिर गया क्योंकि मैच का नतीजा नहीं निकल सका। Read More...