Ms dhoni: Cricket News & Match Updates
चाणक्य धोनी ने रोहित शर्मा के साथ खेला खेल, थाला के चक्रव्यूह में फंसकर आउट हुए हिटमैन; देखें VIDEO
आईपीएल 2023 के 49वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा सिर्फ 3 गेंद का सामना करके शून्य के स्कोर पर आउट हुए। हिटमैन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपना खाता भी नहीं खोल सके जिसकी वज़ह थे विकेट के पीछे खड़े सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी। जी हां, भले ही मैच में दीपक चाहर को हिटमैन का विकेट मिला, लेकिन रोहित को अपने चक्रव्यूह में थाला धोनी ने ही फंसाया था।
दरअसल, मुंबई इंडियंस की इनिंग के तीसरे ओवर में रोहित शर्मा और दीपक चाहर आमने-सामने थे। यहां धोनी ने हिटमैन को देखकर एक रणनीति बनाई। माही स्टंप के काफी करीब आकर खड़े हो गए और उन्होंने बैकवर्ड पॉइंट, शॉट थर्ड मैन और स्लिप पर खिलाड़ी तैनात कर दिये। धोनी यह जानते थे कि रोहित उन्हें विकेट के करीब देखकर पीछे की तरफ शॉट खेलने का प्रयास करेंगे और हुआ भी कुछ ऐसा ही अगली ही गेंद पर रोहित अपने पिछले घुटने पर बैठे और लैप शॉट खेल दिया। Read More...