Joe root: Cricket News & Match Updates
एशेज सीरीज से ठीक पहले इयान चैपल ने रूट को दी महत्वपूर्ण सलाह
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल ने सोमवार को इंग्लैंड के कप्तान जो रूट के इस साल के प्रदर्शन को देखते हुए आने वाली एशेज सीरीज को लेकर नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने की सलाह दी है। रूट 2021 में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने चौथे नंबर पर आते हुए 23 पारियों में 66.13 की औसत से 1455 रन बनाए हैं। कुल मिलाकर चौथे नंबर पर रूट का औसत 53.37 है, जबकि तीसरे नंबर पर 38.66 है। ऑस्ट्रेलिया में छह अर्धशतकों के साथ रूट का औसत 38 है। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 50.12 औसत से 23 शतकों और 50 अर्धशतक लगाए हैं।
चैपल ने वाइल्ड वर्ल्ड ऑफ स्पोर्ट्स के एक कार्यक्रम में कहा, "मैं रूट से सवाल पूछना चाहता हूं कि आप तीन नंबर पर बल्लेबाजी क्यों नहीं करते? मैंने हमेशा माना है कि आप एक बेहतर खिलाड़ी हैं और आप वास्तव में तीन नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं।" Read More...