Jemimah rodrigues: Cricket News & Match Updates
WPL Auction : ऑक्शन से पहले इस लड़की ने किया पाकिस्तान के खिलाफ धमाका, मिल सकती है करोड़ों की रकम
Women Indian Premier League Auction: हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को टी-20 वर्ल्ड कप के अहम मुकाबले में हराकर अपने टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की है। भारतीय टीम ने ये मैच 7 विकेट से जीता और ये दिखा दिया कि वो इस टूर्नामेंट में अपने जौहर दिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इस मैच में भारत के लिए स्टार रही जेमिमा रोड्रिग्स जिन्होंने 38 गेंदों में 53 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर भारत को जीत दिला दी।
भारत को आखिरी 4 ओवर में जीत के लिए 41 रन चाहिए थे और जेमिमा ने इस स्कोर को आसानी से 1 ओवर रहते ही हासिल कर लिया। जेमिमा ने इस मैच में अर्द्धशतकीय पारी खेलकर आगामी महिला प्रीमियर लीग के ऑक्शन में भी अपने बल्ले की गूंज पहुंचा दी है। ऐसे में वो एक ऐसी खिलाड़ी होंगी जिनके लिए सभी पांचों फ्रेंचाईजी आपस में लड़ती दिखेंगी। Read More...