Indian cricket team: Cricket News & Match Updates
IND vs WI: संजू सैमसन करेंगे कैमबैक! टी20 और वनडे सीरीज में टीम का बन सकते हैं हिस्सा
IND vs WI: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के खत्म होने के बाद अब भारतीय टीम लगभग एक महीने के रेस्ट के बाद वेस्टइंडीज का दौरा करेगी। यह एक लंबा दौरा होने वाला है जिसमें भारत वेस्टइंडीज के साथ दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी20 मुकाबले खेलने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसा माना जा रहा है कि भारतीय चयनकर्ता टीम में कई बदलाव करने के मूड में हैं और इसी बीच अब विकेटकीपर बल्लेबाज़ संजू सैमसन की टीम में वापसी हो सकती है।
जी हां, स्टार बल्लेबाज़ संजू सैमसन एक बार फिर इंडियन जर्सी में नज़र आ सकते हैं। क्रिकबज़ की रिपोर्ट्स के अनुसार संजू सैमसन को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 टीम का हिस्सा बनाया जा सकता है। बता दें कि संजू सैमसन ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला 3 जनवरी 2023 को श्रीलंका के खिलाफ खेला था, लेकिन इसके बाद उन्हें दोबारा टीम में शामिल नहीं किया गया। Read More...