Icc t20 world cup: Cricket News & Match Updates
क्या ऋषभ पंत के लिए रास्ते का कांटा हैं दिनेश कार्तिक, खुद सुनिए बल्लेबाज़ का जवाब
इंडियन टीम में खिलाड़ियों के बीच कॉम्पिटिशन काफी ज्यादा बढ़ चुका है, लगभग हर स्लॉट के लिए एक से ज्यादा खिलाड़ियों के विकल्प कप्तान और कोच के पास मौजूद हैं। टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज़ के लिए भी कई खिलाड़ियों ने दावेदारी पेश की है, जिनमें से सबसे ऊपर नज़र आते हैं दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत। इसी मुद्दे पर हाल ही में ऋषभ पंत से सवाल किया गया था जिसका विस्फोटक बल्लेबाज़ ने साफ शब्दों में जवाब दिया है। पंत का मानना है कि दिनेश कार्तिक और वह अपना सौ प्रतिशत देते हैं बाकि वह दिनेश कार्तिक को खुद के लिए थ्रेट नहीं मानते।
जी हां, ज़ी हिंदुस्तान के पत्रकार के साथ बातचीत करते हुए ऋषभ पंत ने यह साफ कर दिया है कि वह दिनेश कार्तिक को थ्रेट नहीं मानते। पत्रकार ने उनसे सवाल करते हुए पूछा डीके और आप टीम में साथ नहीं रह सकते ऐसा एक्सपर्ट्स कहते हैं। दोनों ही खिलाड़ी विकेटकीपर हैं और विस्फोटक बल्लेबाज़ी करते हैं। तो आपका कैसा अनुभव रहा है क्या आप डीके को सपोटिव मानते हो या आपको वह थ्रेट लगते हैं। Read More...