Icc cricket world cup 2023: Cricket News & Match Updates
Hardik Pandya का वीडियो देखा क्या? ये मंत्र फूंककर इमाम का चटकाया था विकेट
Hardik Pandya Video: भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच अहमदाबाद में खेले गए वर्ल्ड कप मुकाबले के दौरान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) का एक अजीबोगरीब वीडियो वायरल हुआ। दरअसल, इस वीडियो में हार्दिक गेंदबाज़ी करने से पहले बॉल को अपने मुंह के पास ले जाकर कुछ कहते नजर आए जिसके बाद गेंद डिलीवर करते ही उन्होंने पाकिस्तानी बल्लेबाज़ इमाम उल हक (Imam ul Haq) का विकेट चटका दिया। यही वजह है हार्दिक का यह वीडियो खूब वायरल हुआ और अब फैंस यह जानना चाहते हैं कि आखिर हार्दिक ने गेंद पर ऐसा कौन सा मंत्र पढ़ा जिससे उन्हें विकेट मिल गया।
अगर आप भी हार्दिक का वीडियो देखकर परेशान हैं और यह जानना चाहते हैं कि हार्दिक ने क्या मंत्र पढ़ा? तो आपको बता दें कि हार्दिक ने खुद इस पर से पर्दा उठाया है। दरअसल, भारत-पाकिस्तान मुकाबले के बाद हार्दिक ने स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत करते हुए यह खुलासा किया कि वह अपनी खराब गेंदबाज़ी से परेशान हो गए थे। Read More...