Icc cricket world cup 2023: Cricket News & Match Updates
किस्मत ने दिया डी कॉक को धोखा, फिर मैक्सवेल की बॉल पर हो गए बोल्ड; देखें VIDEO
AUS vs SA: साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक (Quinton De Kock) ने आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) का शानदार आगाज किया है। डी कॉक साउथ अफ्रीका के शुरुआती दोनों ही मुकाबलों में शतक ठोक चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने लखनऊ के इकाना स्टेडियम में 106 गेंदों पर 8 चौके और 5 छक्के लगाकर 109 रनों की शतकीय पारी खेली। लेकिन यहां शतक पूरा करने के बाद डी कॉक की किस्मत ने उनका साथ छोड़ दिया और वह एक बेहद ही खराब शॉट खेलकर अपना विकेट गंवा बैठे।
दरअसल, डी कॉक का विकेट ग्लेन मैक्सेवल ने हासिल किया। यह घटना साउथ अफ्रीका की इनिंग के 35वें ओवर में घटी। सेंचुरी पूरी करने के बाद डी कॉक तेजी से रन बनाना चाहते थे, ऐसे में उन्होंने मैक्सवेल को टारगेट करने का फैसला किया। इस ओवर की पांचवीं गेंद पर उन्होंने पहले से ही मन बनाकर रिवर्स स्वीप खेलने का फैसला कर लिया और यहीं पर वह फंस गए। Read More...