Hardik pandya: Cricket News & Match Updates
'हार्दिक पांड्या मैच नहीं जीता तो अपनी टीम को जिंदा जला देगा', शमी से बदतमीजी कैप्टन को पड़ी भारी
Hardik Pandya scolding Mohammed Shami: हार्दिक पांड्या ने कप्तानी में हार का स्वाद चख लिया है। गुजरात टाइटन्स को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मैच में 8 विकेट से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। इस मैच में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) अपने खराब व्यवहार के कारण भी चर्चा में रहे। हार्दिक पांड्या को टीम के साथी खिलाड़ी और दिग्गज भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) पर अपना गुस्सा निकालते हुए देखा गया। हार्दिक पांड्या ने लाइव मैच में मोहम्मद शमी पर उनके कम एफर्ट के लिए चिल्लाया था।
हालांकि, इस हरकत के बाद हार्दिक पांड्या सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'विश्वास नहीं हो रहा है कि हार्दिक पांड्या ने सीनियर खिलाड़ी और भारतीय दिग्गज मोहम्मद शमी का अपमान किया। शमी ने जोखिम भरा कैच नहीं लेने की जगह बाउंड्री बचाने को प्राथमिकता दी थी। कठिन परिस्थितियों के दौरान हार्दिक के गुस्से और नखरे सामने आ रहे हैं।' Read More...