Hardik pandya: Cricket News & Match Updates
हार के बाद गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या,'हमें खुद को मुश्किल परिस्थितियों में डालने की जरूरत'
पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ आठ विकेट से हारने के बावजूद गुजरात टाइटंस (GT) के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने पहले बल्लेबाजी करने के अपने फैसले को सही ठहराया है। साथ ही यह भी कहा कि जो योजनाएं हमने बल्लेबाजी के लिए बनाई थी, वे सभी विफल रही। आईपीएल के इस सीजन में खेले गए 90 फीसदी से ज्यादा मैचों में कप्तानों ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। हालांकि, हार्दिक ने मंगलवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
हालांकि, उनकी टीम परिस्थितियों का फायदा नहीं उठा सकी और 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 143 रन ही बनाए। गुजरात टाइटंस मंगलवार को यहां डीवाई पाटिल स्टेडियम में पंजाब किंग्स से आठ विकेट से हार गई। इस दौरान उनकी टीम को बड़ी हार का सामना करना पड़ा, लेकिन गुजरात टाइटंस के कप्तान ने पहले बल्लेबाजी करने के अपने फैसले का समर्थन किया। Read More...