Asia cup 2025: Cricket News & Match Updates
'हार्दिक पांड्या मेरे भाई जैसा है', शिवम दुबे ने तुलना पर तोड़ी चुप्पी
भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे ने एशिया कप में यूएई के खिलाफ पहले मैच में अपनी गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया। उन्होंने मात्र दो ओवर फेंके और चार रन देकर तीन विकेट चटकाए। मैच के बाद बातचीत में उन्होंने बताया कि मोर्कल उनके खेल में लगातार सुधार लाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इस मैच में दुबे को बॉलिंग करता देख फैंस काफी उत्साहित हुए और उनकी तुलना हार्दिक पांड्या से भी होने लगी है।
आईपीएल समाप्त होने के बाद, दुबे को अपने खेल और फिटनेस पर काम करने के लिए दो महीने का समय मिला। इस दौरान उन्होंने अपनी बल्लेबाजी के साथ-साथ फिटनेस पर भी गंभीर ध्यान दिया। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले इस खिलाड़ी ने कहा, "मुझे पता है कि बीच के ओवरों में पावर-हिटिंग करना मेरी जिम्मेदारी है। हाल के वर्षों में गेंदबाजों ने मुझे शॉर्ट-पिच गेंदों से परखने की कोशिश की है, इसलिए मैंने अपने शॉट्स की रेंज बढ़ाने पर काम किया है।" Read More...