Asia cup 2025: Cricket News & Match Updates
पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले शुभमन गिल हुए चोटिल, टीम इंडिया को लग सकता है झटका
एशिया कप 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले भारतीय टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। ओपनर शुभमन गिल प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो बैठे। इस बार भारतीय टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज नहीं हैं, जिसके चलते शुभमन की भूमिका अहम हो जाती है लेकिन उनके प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो जाने से भारतीय फैंस परेशान हैं।
अगर शुभमन की चोट ज्यादा गंभीर होती है तो ये टीम इंडिया के लिए एक झटका होगा। उप-कप्तान शुभमन गिल जब प्रैक्टिस सेशन के दौरान नेट्स में बल्लेबाजी कर रहे थे तब उनके हाथ में गेंद लगी और उन्होंने तुरंत अभ्यास छोड़ दिया। हालांकि, टीम के फिजियो ने उनका इलाज किया और कुछ देर आराम करने के बाद गिल फिर से नेट्स पर लौट आए। अच्छी बात ये रही कि वो दोबारा बल्लेबाजी करने लगे, जिससे संकेत मिला कि चोट गंभीर नहीं है। Read More...