Asia cup 2025: Cricket News & Match Updates
क्या सच में इंडिया को एशिया कप में टक्कर देने वाला कोई नहीं? अश्विन ने की इंडिया ए को शामिल करने की मांग
पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने एशिया कप 2025 में प्रतिस्पर्धा की कमी को लेकर सवाल उठाए हैं। उनका मानना है कि इस टूर्नामेंट में इंडिया के मुकाबले की कोई टीम नहीं है। यूएई के खिलाफ भारत के पहले मैच से पहले अपने यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए, अश्विन ने सुझाव दिया कि इस टूर्नामेंट को और प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए इंडिया ए की टीम को शामिल कर लेना चाहिए।
आर अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "वो टूर्नामेंट को प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए साउथ अफ्रीका को शामिल कर सकते हैं और इसे एक एफ्रो-एशिया कप बना सकते हैं। जैसा कि अभी है, उन्हें शायद इंडिया ए टीम को भी शामिल करना चाहिए ताकि ये एक प्रतिस्पर्धा बन सके। हमने बांग्लादेश के बारे में भी बात नहीं की है। क्योंकि उनके साथ बात करने के लिए कुछ भी नहीं है। ये टीमें भारत के खिलाफ प्रतिस्पर्धा कैसे करेंगी?" Read More...