Yuzvendra chahal: Cricket News & Match Updates
मैक्सवेल को हीरोगिरी दिखाना पड़ गया भारी, चेहरे से टकराई चहल की गेंद; देखें VIDEO
ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल अतरंगी शॉट मारने के लिए जाने जाते हैं। ब्रिसबेन में खेले जा रहे वॉर्मअप मैच में भी यहीं देखने को मिला। मैक्सवेल ने भारत के खिलाफ 16 गेंदों पर 23 रनों की पारी खेली। इसी दौरान मैक्सेवल को हीरोगिरी दिखाते हुए रिवर्स स्वीप शॉट खेलना भारी पड़ गया। यह गेंद मैक्सवेल के बैट से टकराकर सीधा उनके चेहरे पर जाकर लगी थी।
मैक्सवेल के चेहरे पर लगी गेंद: यह घटना ऑस्ट्रेलिया की पारी के 12वें ओवर में घटी। इस ओवर की तीसरी गेंद पर मैक्सवेल रिवर्स स्वीप करके गेंद को बॉउंड्री के बाहर भेजना चाहते थे, लेकिन इस दौरान वह फेल हो गए और चहल की गेंद उनके बैट से टकराकर सीधा उनके फेस पर जा लगी। यह गेंद बल्लेबाज़ की आंख को गंभीर चोट पहुंचा सकती थी, लेकिन अच्छी खबर यह रही कि मैक्सवेल को गंभीर चोट नहीं आई और वह एक बार फिर बल्लेबाज़ी करते दिखे। Read More...