Yograj singh statement
VIDEO: 'मैं धोनी और कपिल देव से माफ़ी मांगना चाहूंगा', अपने पिता योगराज के बयानों पर युवी ने माफी मांगी
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर और दो बार के वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी युवराज सिंह एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। युवराज वैसे तो विवादों से दूर रहते हैं लेकिन अक्सर अपने पिता योगराज सिंह के बयानों के चलते वो भी लाइमलाइट में आ जाते हैं। अब युवी ने हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान दो ODI वर्ल्ड कप विजेता कप्तानों कपिल देव और एमएस धोनी से अपने पिता योगराज सिंह द्वारा दिए गए बयानों के लिए माफ़ी मांगी है।
योगराज सिंह ने सालों से धोनी को निशाना बनाया है और उन पर युवराज को भारतीय टीम से बाहर करने का आरोप लगाया है। हालांकि, युवराज ने खुद को ऐसे विवादों से काफी हद तक दूर रखा है और अपने पिता के बयानों पर सार्वजनिक रूप से प्रतिक्रिया देने से परहेज़ किया है। हाल ही में स्पोर्ट्स तक के साथ पॉडकास्ट के दौरान उन्होंने कहा, "मैं कपिल देव और एमएस धोनी से माफ़ी मांगना चाहूंगा। मैंने पिताजी से कहा है कि ये ठीक नहीं है।"
Related Cricket News on Yograj singh statement
Cricket Special Today
-
- 08 Jun 2026 08:38
-
- 07 Jun 2026 11:35