Virat kohli brother
विराट कोहली के भाई ने भारतीय गेंदबाज़ों पर कसा तंज, बोले- 'कभी हमारी टीम 20 विकेट निकालती थी'
Virat Kohli Brother Slams Indian Bowlers: मैनचेस्टर टेस्ट में पहली पारी में इंग्लैंड के बल्लेबाज़ों के आगे भारत की टीम बुरी तरह दब गई, और 311 रन की विशाल बढ़त से पिछड़ गई। इसी बीच, विराट कोहली के भाई विकास कोहली ने टीम इंडिया की गेंदबाज़ी पर नाराज़गी जताते हुए पुराने दिनों की याद दिलाई। दूसरी पारी में भले ही रविंद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर की शतकीय साझेदारी ने मैच ड्रॉ कराया, लेकिन गेंदबाज़ों का खराब प्रदर्शन चर्चा का बड़ा मुद्दा बना हुआ है।
ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर में खेले गए सीरीज़ के चौथे टेस्ट में टीम इंडिया का गेंदबाज़ी डिपार्टमेंट पूरी तरह फ्लॉप रहा। पहली पारी में 358 रन पर सिमटने के बाद भारतीय गेंदबाज़ इंग्लैंड के बल्लेबाज़ों को रोकने में पूरी तरह नाकाम रहे। इंग्लैंड ने बल्लेबाज़ी की अनुकूल पिच का पूरा फायदा उठाते हुए 669 रन बनाए और 311 रन की बढ़त हासिल कर ली।
Related Cricket News on Virat kohli brother
Cricket Special Today
-
- 08 Jun 2026 08:38
-
- 07 Jun 2026 11:35