Tim seifert: Cricket News & Match Updates
टिम सेफर्ट बने 'सुपरमैन', हवा में उछलकर लपक लिया हैरतअंगेज कैच, देखें VIDEO
दुनिया की सबसे पसंदीदा लीग आईपीएल के सीजन 15 का दूसरा मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला किया था, जिसके बाद मुंबई की टीम ने 177 रन बनाए लिए हैं। एमआई की बैटिंग के दौरान टीम के स्टार बल्लेबाज़ ईशान किशन ने नाबद 81 रनों की पारी खेली, लेकिन इसी बीच टिम सेफर्ट ने मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड का ऐसा कैच लपका, जिसने सारी सुर्खियां लूट ली और अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
सूर्यकुमार यादव की गैरमौजूदगी में MI की टीम और फैंस को कीरोन पोलार्ड से काफी उम्मीदें थे, लेकिन ये कैरेबियाई खिलाड़ी कुछ खास कर नहीं सका और सिर्फ तीन रन बनाकर कुलदीप यादव के ओवर में आउट होकर पवेलियन लौट गया। इस दौरान टिम सेफर्ट ने ही पोलार्ड का कैच लपका था, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। Read More...