Tim seifert: Cricket News & Match Updates
8 चौके 9 छक्के और 111 रन! Shimron Hetmyer ने की Andre Russell की बराबरी, CPL में लगाई सबसे तेज सेंचुरी
Shimron Hetmyer Record: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 (CPL 2026) का 22वां मुकाबला मंगलवार, 01 सितंबर को त्रिनिदाद के क्वींस पार्क ओवल में खेला गया था जहां Guyana Amazon Warriors के विस्फोटक बल्लेबाज़ शिमरोन हेटमायर (Shimron Hetmyer) ने Trinbago Knight Riders के खिलाफ महज़ 43 गेंदों पर 8 चौके और 9 छक्के लगाकर नाबाद 111 रनों की तूफानी पारी खेली। गौरतलब है कि हेटमायर ने अपने शतक के दम पर एक खास रिकॉर्ड बनाया है।
आंद्रे रसेल की बराबरी: 29 वर्षीय शिमरोन हेटमायर ने त्रिनिदाद के मैदान पर महज़ 40 गेंदों पर शतक पूरा कर लिया था। ये CPL के इतिहास का संयुक्त रूप से सबसे तेज शतक है। शिमरोन हेटमायर ने ये कारनामा करके आंद्रे रसेल की बराबरी की है। रसेल ने साल 2018 में ये रिकॉर्ड बनाया था। उनके अलावा टिम सेफर्ट ने भी CPL में 40 गेंदों पर सेंचुरी लगाई है। Read More...