Smriti mandhana: Cricket News & Match Updates
Women's T20 Challenge के फाइनल मकाबले में स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर की टीम होगी आमने-सामने
सुपरनोवाज आज यहां शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले विमेंस टी-20 चैलेंज के फाइनल में ट्रेलब्लेजर्स से भिड़ेगी। दोनों टीमें इससे पहले, शनिवार को एक-दूसरे से भिड़ी थी, जहां सुपरनोवाज ने ट्रेलब्लेजर्स को दो रन से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया। टूर्नामेंट में हरमनप्रीत कौर सुपरनोवाज की जबकि और स्मृति मंधाना ट्रेलब्लेजर्स टीम की कप्तानी कर रही हैं।
टूर्नामेंट की तीसरी टीम वेलोसिटी दो मैचों में एक जीत और एक हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गई। मिताली राज की कप्तानी वाली वेलोसिटी टीम का रन रेट भी खराब था। टूर्नामेंट में तीनों टीमों ने दो-दो मैच खेले, जिसमें तीनों को एक में हार और एक में जीत मिली, लेकिन वेलोसिटी की टीम खराब रन रेट के कारण अंकतालिका में तीसरे नंबर पर ही रही और ऊपर की शीर्ष दो टीमों ने फाइनल में जगह बना ली। Read More...