Smriti mandhana: Cricket News & Match Updates
ICC Oneday Rankings: भारत की इन 2 महिला खिलाड़ियों ने बनाई Top 10 में जगह
भारत की वनडे कप्तान मिताली राज मंगलवार को घोषित बल्लेबाजों की ताजा आईसीसी महिला वनडे रैंकिंग में एक स्थान के फायदे के साथ दूसरे पायदान पर पहुंच गई हैं। टॉप पर ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली बनी हुईं हैं। मिताली ने साउथ अफ्रीका की बल्लेबाज लिजेल ली को पछाड़ कर 738 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर पहुंची हैं। भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (जिन्हें हाल ही में 2021 के लिए 'आईसीसी महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर' नामित किया गया था) 710 अंकों के साथ रैंकिंग में अपना छठा स्थान बरकरार रखा है।
वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी हेले मैथ्यूज साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने चार मैचों के पहले दो मैचों में शानदार प्रदर्शन के बाद गेंदबाजों की ताजा रैंकिंग में चार पायदान की बढ़त के साथ 11वें स्थान पर पहुंच गईं हैं। भारत की तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी इस श्रेणी में ऑस्ट्रेलिया की जेस जोनासेन के बाद रैंकिंग में अपने दूसरे स्थान पर कायम हैं। Read More...