Shardul thakur: Cricket News & Match Updates
IPL 2023 से पहले शार्दुल ने किया KKR से वादा, 33 सेकंड का वीडियो हुआ वायरल
भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते नज़र आएंगे। आईपीएल मिनी ऑक्शन से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स के साथ ट्रेंड करके उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया है। अब शार्दुल ठाकुर ने भी एक वीडियो के जरिए केकेआर के लिए खास संदेश साझा किया है।
शार्दुल ठाकुर का वीडियो खुद केकेआर के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से पोस्ट किया गया है। इस वीडियो में शार्दुल स्पेशल मैसेज शेयर करते दिखे है। शार्दुल ने कहा, 'हेलो दोस्तो, मैं शार्दुल हूं। मैं यह छोटा वीडियो बनाने के लिए रुका हूं। सभी ने पिछली रात बड़ी खबर जरूर देख ली होगी। मुझे केकेआर के साथ ट्रेड किया गया। मैं नई फ्रेंचाइज़ी के लिए खेलने को लेकर काफी खुश हूं। मुझे खुशी है जैसे ट्रेड आगे बढ़ा। मैंने हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है और मैं यही वादा करता हूं। नई लोगों से मिलने, अच्छी यादे बनाने और हार्ड क्रिकेट खेलने को लेकर काफी उत्साहित हूं। मैं आ रहा हूं कोलकाता।' Read More...