Saud shakeel: Cricket News & Match Updates
VIDEO : शकील आउट या नॉटआउट, थर्ड अंपायर के फैसले पर फैंस ने मचाया बवाल
इंग्लैंड ने दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान को 26 रन से हराकर ना सिर्फ टेस्ट मैच जीत लिया बल्कि तीन टेस्ट मैचों की सीरीज भी जीत ली। अब कराची में होने वाला तीसरा मैच सिर्फ एक औपचारिक टेस्ट होगा क्योंकि उस टेस्ट का नतीजा सीरीज के नतीजे पर कोई असर नहीं डालेगा। इस टेस्ट के चौथे दिन सउद शकील पाकिस्तान की उम्मीदों को अपने कंधों पर ढो रहे थे लेकिन उनका विकेट गिरते ही पाकिस्तानी टीम की जीत की उम्मीदें भी गिर गई।
हालांकि, जिस तरह से सउद शकील को आउट दिया गया उसने एक नए विवाद को जन्म दे दिया। थर्ड अंपायर के उस फैसले से वकार यूनुस और पाकिस्तानी फैंस बिल्कुल भी खुश नजर नहीं आए। ये घटन उस समय हुई जब शकील 94 पर बल्लेबाज़ी कर रहे थे और ऐसा लग रहा था कि ना सिर्फ वो शतक पूरा करेंगे बल्कि अपनी टीम को भी जीत दिलाकर ही मानेंगे लेकिन तीसरे अंपायर जो विल्सन ने पाकिस्तान के ज़ज्बात और माहौल दोनों बदल कर रख दिए। Read More...